तेलंगाना पर रिपोर्ट 31 दिसम्बर तक : श्रीकृष्णा
श्रीकृष्णा ने पत्रकारों से कहा, "समिति अपनी रिपोर्ट 31 दिसम्बर से पहले सरकार को सौंप देगी। हमें यकीन है कि इसे 31 दिसम्बर से पहले दे दिया जाएगा।"
रिपोर्ट के बारे में कुछ बताने से इंकार करते हुए श्रीकृष्णा ने कहा, "हम मुद्दे के सभी पहलुओं में गए हैं। यह एक विस्तृत रिपोर्ट है।"
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने राज्य में अलग तेलंगाना राज्य की मांग और प्रदर्शनों के बाद की स्थितियों की जांच करने के लिए फरवरी में श्रीकृष्णा समिति का गठन किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications