जमे झरने पर कूदने से मौत
लंदन, 28 दिसम्बर (आईएएनएस)। ब्रिटेन में एक व्यक्ति की जमे हुए झरने पर कूदने से मौत हो गई है। यह व्यक्ति 80 फीट की ऊंचाई से कूदा था।
समाचार पत्र 'डेली एक्सप्रेस' के मुताबिक यह व्यक्ति 26 दिसम्बर की सुबह अपने एक साथी के साथ कम्ब्रिया के क्रिक्बे स्टीफन के नजदीक होगेल फेल्स के कॉट्ले स्पाउट झरने पर कूदा था। उसके गिरने के बाद उसी दिन सुबह 11 बजे पुलिस ने बचावकर्मियों को फोन किया था।
एक चिकित्सा सहायक अपनी हवाई एम्बुलेंस के साथ उस व्यक्ति को बचाने पहुंचा लेकिन वह इस कार्य में असफल रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications