तेलंगाना के सांसदों ने अनशन तोड़ा (लीड-2)

गृह राज्य मंत्री पी. सविता इंद्रा रेड्डी ने मामलों को वापस लेने सम्बंधी सरकार का लिखित पत्र राज्य सभा के सदस्य के. केशव राव को सौंपा। इसके बाद कांग्रेस के नौ सांसदों ने अपनी भूख हड़ताल समाप्त की।

केशव राव ने पत्रकारों को बताया कि सरकार के इस निर्णय पर वे अपना भूख हड़ताल तोड़ रहे हैं।

गृह मंत्रालय ने कहा कि सरकार आंदोलनकर्ताओं खासकर छात्रों का भविष्य देखते हुए उनके खिलाफ सभी लंबित मामलों को वापस ले रही है।

उन्होंने कहा कि 8047 लोगों के खिलाफ सभी 1667 मामले वापस लिए जाएंगे। इन सभी मामलों को नवंबर 2009 और सितंबर 2010 के बीच अलग तेलंगाना राज्य की मांग और उसके विरोध को लेकर हुए प्रदर्शनों के दौरान दर्ज किया गया।

प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. किरण कुमार रेड्डी और तेलंगाना क्षेत्र के मंत्रियों व अन्य कांग्रेसी नेताओं के बीच हुई कई दौर की बातचीत के बाद सरकार प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी 967 मामले वापस लेने के लिए राजी हो गई।

पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य के. केशव राव के नेतृत्व में पार्टी के नौ सांसदों ने न्यू एमएलए क्वार्टर्स स्थित अनशन शिविर में रात बिताई।

सरकार ने सोमवार को 834 छात्रों के खिलाफ दर्ज 135 मामलों को वापस लेने का निर्णय लिया था, लेकिन सांसदों ने स्पष्ट कर दिया था कि वे सभी मामले वापस लिए जाने पर ही अनशन खत्म करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+