शिक्षक की पिटाई से पांचवी का छात्र पहुंचा अस्पताल
घटना कोतवाली शहर इलाके के ग्वेशियर पब्लिक स्कूल की है, जहां सोमवार को शिक्षक आशीष कुमार ने पांचवी कक्षा के छात्र नितिन को कक्षा में गैरहाजिर रहने पर डंडे से बेरहमी से पीटा। इस दौरान छात्र की दाईं आंख पर गंभीर चोटें लगीं।
छात्र के परिजनों का कहना है कि नितिन खराब स्वास्थ्य के कारण नियिमत रूप से स्कूल नहीं जा पा रहा था।
कोतवाली प्रभारी मंगला प्रसाद तिवारी ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि परिजनों की शिकायत पर घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने पर शिक्षक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
तिवारी ने कहा कि छात्र को आंख के अलावा सिर और पीठ पर भी चोटें लगी हैं, हालांकि उसकी हालत खतरे से बाहर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications