पुणे में शिव सैनिकों को हिरासत में लिया गया
बंद का आयोजन शिवाजी के शिक्षक रहे दादोजी कोंडदेव की एक प्रतिमा को हटाए जाने के विरोध स्वरूप किया गया था। शिव सैनिकों को पुणे के पास लोनावाल में हिरासत में लिया गया।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "शिवसैनिकों को रेलगाड़ियों को रोकते, रेलगाड़ियों व बसों पर पथराव करते तथा नारेबाजी करते हुए पाया गया और उन्हें हिरासत में ले लिया गया।"
ज्ञात हो कि पुणे नगर निगम ने पिछले सप्ताह एक प्रस्ताव पारित किया था कि ऐतिहासिक लाल महल से कोंडदेव की प्रतिमा हटा दी जाए। पुणे नगर निगम में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को बहुमत प्राप्त है।
कोंडदेव की प्रतिमा सोमवार तड़के दो बजे हटा दी गई। इस घटना से नाराज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने सिविक हाल में तोड़फोड़ की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications