भुट्टो हत्या मामले के प्रमुख गवाह ने पाकिस्तान छोड़ा
समाचार पत्र डॉन के मुताबिक डॉ.मुसादिक रावलपिंडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य हैं। उन्होंने ही 27 दिसम्बर, 2007 को जनरल अस्पताल में बेनजीर भुट्टो के जख्मों का परीक्षण किया था।
पंजाब के स्वास्थ्य विभाग के सचिव, फव्वाद हसन ने बताया कि विभाग को मुसादिक की छुट्टी का आवेदन देश से उनके प्रस्थान कर जाने के बाद मिला, जो कि स्वीकार्य नहीं है।
डॉ. मुसादिक ने दावा किया था कि भुट्टो की मौत, कार की छत से उनका सिर टकराने की वजह से हुई थी, न कि गोली लगने से।
यह मामला पंजाब के मुख्यमंत्री के पास भेज दिया गया था। मुसादिक द्वारा कथित रूप से अधिकार का दुरुपयोग किए जाने और अनुशासनहीनता बरतने के मामले की पंजाब स्वास्थ्य विभाग जांच कर रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications