जापान का औद्योगिक उत्पादन नवम्बर में 1 प्रतिशत बढ़ा
अर्थव्यवस्था, व्यापार एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक नवम्बर में जापान का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक 91.8 अंक पर पहुंच गया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिकआर्थिक क्षेत्र के विशेषज्ञों ने औद्योगिक उत्पादन में 0.9 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया था। जानकारों का कहना है कि अगले साल मांग में वृद्धि की संभावना के चलते कम्पनियों ने अपने उत्पादन में वृद्धि की है।
विनिर्माण क्षेत्र के संगठन एमईटीआई द्वारा किए गए सर्वेक्षण के मुताबिक दिसम्बर में उत्पादन में 3.4 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा जनवरी में 3.7 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications