रूस में सर्कस में आग, 50 जानवर मरे
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक सर्कस के प्रवक्ता ने बताया कि सर्कस में करतब दिखा रहे जानवर तो बच गए लेकिन अलग रखे गए अन्य जानवरों की जलकर मौत हो गई।
प्रवक्ता ने बताया कि मरने वालों में खरगोश, बंदर और अन्य कई जानवर शामिल हैं। इस हादसे में किसी व्यक्ति के मरने की सूचना नहीं है। आग पर दो घंटे बाद काबू पाया जा सका।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications