दिल्ली में बूंदाबादी, हवाई यातायात सामान्य (लीड-1)
मौसम विभाग ने दिन में और अधिक बारिश होने की उम्मीद जताई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "जम्मू एवं कश्मीर के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ के बने होने के कारण दिल्ली में हल्की बारिश हुई। दिन में और अधिक बारिश होने की संभावना है।"
अधिकारी ने बताया, "शहर में 31 दिसम्बर तक और बारिश होगी।"
अधिकारी ने बताया कि कोहरा नहीं होने से शहर के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दृश्यता पिछले तीन दिनों की अपेक्षा सामान्य स्तर पर रही। सोमवार को घने कोहरे की वजह से कई घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को रद्द करना पड़ा था।
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से एक डिग्री सेल्सियस ऊपर था। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना जताई गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications