जापान में बेरोजगारी का प्रतिशत जस का तस
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार यह आकड़ा अर्थशास्त्रियों के अनुमानों के अनुरूप है। अर्थशास्त्रियों ने बेरोजगारी के 5.1 प्रतिशत पर रहने का अनुमान व्यक्त किया था।
प्रारम्भिक आंकड़े के अनुसार एक वर्ष पहले बेरोजगारों की जो संख्या थी, उसमें 130,000 की कमी के साथ नवम्बर में बेरोजगारों की संख्या 31.80 लाख रही।
दूसरी ओर श्रम एवं कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि इस दौरान आवेदकों को अधिक नौकरियां भी उपलब्ध हो रही थीं।
नौकरियां चाहने वालों और नौकरियों के प्रस्ताव के बीच का अनुपात नवम्बर में 0.57 पर आ गया था। यानी नौकरी चाहने वाले प्रति 100 लोगों के लिए 57 नौकरियां उपलब्ध थीं। यह औसत अक्टूबर के 0.56 के अनुपात से अधिक था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications