रोजगार के लिए आस्ट्रेलिया पहुंच रहे हैं अमेरिकी
स्थानीय समाचार पत्र 'वॉल स्ट्रीट जर्नल' के मुताबिक आस्ट्रेलिया का वीजा लेने वाले विभिन्न देशों के नागरिकों में अमेरिकियों का स्थान तीसरा है। इस मामले में ब्रिटिश और भारतीय नागरिकों का स्थान पहला और दूसरा है।
समाचार पत्र के मुताबिक चीन की लौह अयस्क और ऊर्जा की मांग के कारण आस्ट्रेलिया में रोजगारों में वृद्धि हो रही है वहीं अमेरिका में बेरोजगारी की दर 10 प्रतिशत के करीब बनी हुई है। इसके चलते बड़ी संख्या में अमेरिकी नागरिक रोजगार के लिए आस्ट्रेलिया का रुख कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications