विमानन उद्योग का मुनाफा 15 अरब डॉलर होने की उम्मीद
आईएटीए के मध्यपूर्व और उत्तरी अफ्रीका के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मज्दी साबरी ने कहा कि साल की तीसरी तिमाही में सुदूर पूर्व, अमेरिका और यूरोप में कम्पनियों की आय में तेज वृद्धि के चलते मुनाफे के अनुमान में यह वृद्धि दर्ज की गई है।
पेट्रा समाचार एजेंसी के मुताबिक साबरी ने अम्मान में कहा, "इस वृद्धि का अर्थ है कि हवाई यातायात पर वैश्विक आर्थिक मंदी का असर कम हो रहा है।"
उन्होंने कहा कि वर्ष 2008 में आई गिरावट से पहले की तुलना में इस साल हवाई यात्रियों की संख्या में तीन प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
साबरी ने कहा कि ऋण संकट के चलते यूरोपीय देशों द्वारा उठाए जा रहे मितव्ययता के कदमों से हवाई यातायात पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।
आईएटीए अधिकारी ने कहा कि वर्ष 2010 में अरब एयरलाइन्स को 70 करोड़ डॉलर के मुनाफे की उम्मीद है। पिछले साल इसका मुनाफा 40 करोड़ डॉलर रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications