एमक्यूएम के अलग होने से पाकिस्तान सरकार को झटका

एमक्यूएम के नेता हैदर अब्बास रिजवी ने स्थानीय समाचार चैनल 'सामना टीवी' से कहा, "हमारी चिंताएं दूर नहीं की गई हैं इसलिए हम अपना अलग रास्ता चुनने के लिए मजबूर हुए हैं।"

उन्होंने कहा, "पहले चरण में हमारे दो संघीय मंत्री फारुक सत्तार और बाबर खान घोरी मंगलवार को पद छोड़ देंगे ओर प्रधानमंत्री को त्यागपत्र सौंप देंगे।"

एमक्यूएम ने सरकार को 10 दिनों का समय देकर सिंध के गृह मंत्री जुल्फिकार मिर्जा के बयान पर स्पष्टीकरण मांगा था। मिर्जा ने एमक्यूएम पर कराची में फिरौती वसूलने और हत्या करवाने का आरोप लगाया था।

एमक्यूएम के एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री गिलानी से इस सम्बंध में मुलाकात की थी। दोनों नेताओं ने उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया था लेकिन समय सीमा खत्म होने तक कोई कदम नहीं उठाए जाने के कारण एमक्यूएम ने गठबंधन छोड़ने का फैसला किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+