शेयर बाजारों में मजबूती
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 27.54 अंक बढ़कर 20,056.47 अंक पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 7.25 अंक बढ़कर 6,005.35 अंक पर खुला।
शुरुआती कारोबार में बीएसई में टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुएं, रियल्टी और प्रौद्योगिकी क्षेत्र के शेयरों में सबसे ज्यादा मजबूती दर्ज की गई। वहीं हेल्थकेयर और बैंकिंग क्षेत्र के शेयरों में गिरावट का रुख रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications