न्यूयार्क और बोस्टन से हवाई यातायात शुरू
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक संघीय उड्डयन प्रशासन (एफएए) ने बताया कि जॉन एफ केनेडी, लागुआर्डिया और न्यूयार्क हवाई हड्डों से विमान सेवाएं दोबारा शुरू कर दी गई हैं। इनके अलावा बोस्टन हवाई अड्डे से भी उड़ानें शुरू कर दी गई हैं।
एफएए के मुताबिक फिलाडेलफिया हवाई अड्डे पर विमान दो घंटे की देरी से पहुंचे रहे हैं। विमान सेवा के अलावा रेल सेवा भी आंशिक तौर पर शुरू कर दी गई है।
अमेरिका में हो रही भारी बर्फबारी के कारण हजारों लोग देश के पूर्वोत्तर भागों में फंसे हुए हैं। एलिजाबेथ, न्यू जर्सी के अलावा अन्य जगहों पर 81 सेंटीमीटर तक बर्फबारी दर्ज की गई।
बर्फबारी की वजह से पिछले 24 घंटों के दौरान 6,000 से अधिक उड़ानें रद्द हो चुकी हैं और 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चल रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications