भाजपा जेपीसी जांच की मांग करती रहेगी : सुषमा

स्वराज ने ट्विटर पर लिखा है, "पीएसी का दायरा जेपीसी से बिल्कुल अलग है।" स्वराज ने कहा है, "जहां पीएसी खातों से निपटती है, वहीं जेपीसी जवाबदेही और प्रशासन के साथ।"

प्रधानमंत्री सिंह ने सोमवार को एक सप्ताह पहले कांग्रेस महाधिवेशन में दिए अपने वादे को पूरा करते हुए पीएसी अध्यक्ष और भाजपा नेता, मुरली मनोहर जोशी को पत्र लिखा था और 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले के सम्बंध में समिति के समक्ष पेश होने की अपनी इच्छा जाहिर की थी।

प्रधानमंत्री की पेशकश पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए जोशी ने कहा था, "समिति के सदस्यों की सामूहिक समझ के आधार पर उचित समय पर कोई उचित निर्णय लिया जाएगा।"

इस बीच सुषमा स्वराज ने कहा है कि भाजपा लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार द्वारा सरकार और विपक्षी पार्टियों के बीच गतिरोध दूर करने के लिए बुलाई गई बैठक में हिस्सा लेगी। स्वराज ने ट्विटर पर मंगलवार को लिखा है, "हम सम्मानित लोकसभा अध्यक्ष द्वारा बुलाई गई बैठक में हिस्सा लेंगे।"

ज्ञात हो कि पूरा विपक्ष 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले की जेपीसी जांच कराए जाने की मांग कर रहा है। जेपीसी जांच की मांग को लेकर समूचे विपक्ष ने संसद का पूरा शीतकालीन सत्र नहीं चलने दिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+