कपार्ट के सांस्थानिक ढांचे में बदलाव की जरूरत : जोशी
जोशी ने देश में भर में विकास परियोजनाओं पर काम कर रही करीब 12,000 सामाजिक संस्थाओं को सहयोग करने वाले कपार्ट के सांगठनिक ढांचे में बड़े बदलाव करने की जरूरत बताई।
जोशी ने ग्रामीण विकास के लिए उपयुक्त प्रौद्योगिकी पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला के समापन भाषण में कहा कि आम लोगों को जीविका के विभिन्न अवसरों से अवगत कराने में कपार्ट की महत्वपूर्ण भूमिका है।
उन्होंने कहा कि कपार्ट अलग-थलग रहकर काम नहीं कर सकता है। कपार्ट को पंचायती राज संस्थाओं के साथ संबंधों का विकास करने के लिए सांगठनिक ढांचे की जरूरत है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications