राजा चेन्नई लौटे, पूछताछ का खुलासा नहीं किया
राजा ने कहा कि वे आगे भी सीबीआई को सहयोग करते रहेंगे। उन्होंने यह नहीं बताया कि सीबीआई के साथ उनकी क्या-क्या बातें हुईं और क्या सीबीआई ने उन्हें दोबारा पूछताछ के लिए आने को कहा है?
सीबीआई ने राजा से शुक्रवार को करीब आठ घंटे तक पूछताछ की। उसके बाद शनिवार को भी सीबीआई ने राजा से छह घंटे पूछताछ की।
राजा को पिछले महीने 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन में हुई अनियमितता के आरोप में मंत्री पद छोड़ना पड़ा था। राजा का कहना है कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications