शेयर बाजार में मामूली गिरावट, सेंसेक्स 4 अंक नीचे (राउंडअप)
इससे पहले बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 27.54 अंक की तेजी के साथ 20,056.47 अंक पर खुला। सेंसेक्स में अधिकतम 20,090.41 अंक और न्यूनतम 19,981.76 अंक के बीच 108.65 अंक दायरे में कारोबार हुआ।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 शेयरों में तेजी दर्ज की गई। एचडीएफसी बैंक में दो फीसदी से अधिक, टाटा पावर और रिलायंस कम्युनिकेशन में डेढ़ फीसदी से अधिक, विप्रो में एक फीसदी से अधिक और आईटीसी में आधी फीसदी से अधिक की तेजी दर्ज की गई।
सेंसेक्स में गिरावट दर्ज करने वाले शेयरों में टाटा मोटर्स में ढाई फीसदी से अधिक, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और ओएनजीसी में आधी फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 7.25 अंक की तेजी के साथ 6005.35 अंक पर खुला। निफ्टी में अधिकतम 6010.90 अंक और न्यूनतम 5982.25 अंक के बीच 28.65 अंक दायरे में कारोबार हुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी मामूली बढ़त दर्ज की गई। मिडकैप 5.35 अंक की तेजी के साथ 7,619.38 अंक पर बंद हुआ। स्मॉलकैप 30.81 अंक की तेजी के साथ 9,405.02 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई के 13 सेक्टरों में से सात में तेजी दर्ज की गई। तेज खपत वाली उपभोक्ता वस्तु में आधी फीसदी से अधिक, स्वास्थ्य सेवा, प्रौद्योगिकी, सूचना प्रौद्योगिकी और बिजली में आधी फीसदी से कम की वृद्धि दर्ज की गई।
बीएसई में गिरावट दर्ज करने वाले सेक्टरों में तेल एवं गैस में आधी फीसदी से अधिक, सार्वजनिक कम्पनियों, वाहन, उपभोक्ता वस्तु और बैंकिंग में आधी फीसदी से कम की गिरावट दर्ज दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1433 शेयरों में वृद्धि और 1391 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 190 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications