पाकिस्तानी आयोग ने प्रचार पर 28.5 करोड़ रुपये खर्च किए

इस्लामाबाद, 28 दिसम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के निजीकरण आयोग ने पिछले 17 महीने में अपने प्रचार अभियान पर 28.5 करोड़ रुपये की राशि खर्च कर डाली है। इस राशि से देश में नौ रेल इंजन खरीदे जा सकते थे।

समाचार पत्र 'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' में मंगलवार को प्रकाशित रपट के मुताबिक निजीकरण आयोग ने अपने प्रचार अभियान पर 28.5 करोड़ रुपये खर्च कर डाले हैं। यह राशि आयोग के इस साल के कुल बजट का पांच गुना है।

सूत्र बताते हैं कि अगस्त 2009 से यह भारी व्यय शुरू हुआ था। प्रत्येक महीने प्रचार पर 1.78 करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई।

रेल मंत्री गुलाम अहमद बिलौर का कहना है कि प्रचार पर जितना पैसा खर्च हुआ है, उससे रेलवे के लिए नौ रेल इंजन खरीदे जा सकते थे। एक रेल इंजन की कीमत तीन करोड़ रुपये बताई गई है।

यह राशि निजीकरण कोष से खर्च की गई है। इस निजीकरण कोष को सार्वजनिक क्षेत्र की संस्थाओं के निजीकरण से होने वाली आय से दो प्रतिशत काट कर तैयार किया गया है। प्रावधान के मुताबिक निजीकरण प्रक्रिया के विशिष्ट खर्चो को पूरा करने के लिए ही इस कोष का इस्तेमाल किया जा सकता है।

पाकिस्तान में 1991 के बाद से 476.5 अरब रुपये मूल्य की 167 संस्थाओं का निजीकरण किया जा चुका है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+