साफ्टवेयर पेशेवर की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक सूर्य प्रकाश नाम के साहूकार को उत्तरी दिल्ली के चिराग इलाके में स्थित उसके मकान से गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधिकारी ने कहा, "सूर्य प्रकाश ने अपना गुनाह कबूल किया है उसे जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा। उसका लंबा आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।"
पुलिस घटना के दौरान सूर्य प्रकाश के साथ मौजूद उसके एक अन्य साथी की तलाश कर रही है।
हत्या की यह घटना रविवार रात को तब हुई थी जब साफ्टवेयर पेशेवर हिमांशु बत्रा अपने चार दोस्तों के साथ रोहणी के सेक्टर 17 में खाना पैक करवाने जा रहे थे। बत्रा ने जब अपनी कार का दरवाजा खोला तो वह सूर्य प्रकाश को लग गया। इसी बात से शुरू हुए झगड़े में सूर्य प्रकाश ने बंदूक निकाल ली और बत्रा को गोली मार दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications