पाकिस्तान में ड्रोन हमला, 18 आतंकवादी ढेर
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में अफगानिस्तान की सीमा के निकट एक कबाइली क्षेत्र में मंगलवार को दो घरों को निशाना बनाकर अमेरिकी मानवरहित विमान (ड्रोन) से हमला किया गया जिसमें 18आतंकवादी मारे गए।समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान तालिबान और अलकायदा के गुप्त ठिकानों पर किए गए ड्रोन हमलों में मरने वालों की संख्या 25 तक पहुंच गई है।
एक खुफिया अधिकारी के मुताबिक मिरान शाह के निकट गुलाम खान गांव में दो घरों को निशाना बनाकर ड्रोन से दो मिसाइलें दागी गईं।
अधिकारी ने बताया, "अभी तक मिली जानकारी के अनुसार एक घर में तीन और दूसरे में चार लोग मारे गए हैं।"एक अन्य खुफिया अधिकारी ने बताया कि ड्रोन से दो और मिसाइलें दागी गईं। हमले के बाद स्थानीय लोग मलबे से शवों को निकालने की कोशिश कर रहे थे। मरने वालों की संख्या में और इजाफा हो सकता है।
एक खुफिया अधिकारी के मुताबिक सोमवार को उत्तरी वजीरिस्तान में सड़क किनारे बनी सुरक्षा चौकी के निकट एक वाहन को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे आतंकवादियों पर ड्रोन से हमला किया गया, जिसमें कम से कम 18 संदिग्ध आतंकवादी मारे गए थे।












Click it and Unblock the Notifications