मलेशियाई मूल के बधिर कलाकार ने बनाया असांजे का चित्र
न्यूयार्क में रह रहे लियोन लिम द्वारा बनाया गया असांजे का चित्र टाइम पत्रिका के (27 दिसम्बर-3 जनवरी) मुख्य पृष्ठ पर प्रकाशित किया गया है।
लिम ने अमेरिका के गोपनीय कूटनीतिक दस्तावेजों का खुलासा करके दुनियाभर की राजनीति में उथल-पुथल मचाने वाले जूलियन असांजे को प्रत्यक्ष रूप से कभी नहीं देखा।
स्थानीय समाचार पत्र 'द स्टार' के मुताबिक लिम ने तीन दिन की कड़ी मेहनत से असांजे के छह चित्र बनाए थे और एक प्रति इस महीने की शुरुआत में पत्रिका प्रबंधन को भेजी थी।
लिम ने समाचार पत्र से कहा, "मैं इस बात को अभिव्यक्त करना चाहता था कि असांजे को 'पर्सन ऑफ द इयर' माना जाना चाहिए। मुझे इस बात की उम्मीद नहीं थी कि मेरे द्वारा बनाया गया चित्र पत्रिका में प्रकाशित होगा क्योंकि इसके लिए उनके पास कलाकारों की पूरी टीम मौजूद है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications