विदेशी पर्यटकों की कमी के बावजूद गोवा में पर्यटन पर असर नहीं

पणजी, 28 दिसम्बर (आईएएनएस)। यूरोपीय परिवहन प्रणाली, जबरदस्त बर्फबारी के कारण भले ही ठप्प हो गई हो, लेकिन गोवा का पर्यटन गुलाबी सर्दी के बीच सूरज की किरणों के साथ बराबर खिल रहा है।

यहां यात्रा और पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों का कहना है कि यूरोपीय शीत लहर का गोवा के पर्यटन बाजार पर कोई खास असर नहीं है और घरेलू पर्यटकों की संख्या भी इस मौसम में काफी रही है। गोवा में अक्टूबर से मार्च तक की अवधि पर्यटकों में काफी लोकप्रिय है।

पर्यटन निदेशक स्वप्निल नाइक ने आईएएनएस को बताया, "यूरोप का खराब मौसम गोवा में पर्यटकों के आगमन पर किसी भी रूप में असर नहीं डाल पाया है। अब तक किसी भी चार्टर उड़ान या नियमित उड़ान को न तो रद्द किया गया है और न उनका समय ही बदला गया है।"

नाइक ने कहा, "इस पर्यटन मौसम में यूरोप से लगभग 750 चार्टर उड़ानों के गोवा आने की सम्भावना है।"

ट्रैवल एंड टूरिज्म एसोसिएशन ऑफ गोवा (टीटीएजी) के एक प्रवक्ता राल्फ डिसूजा ने कहा कि इस तरह का कोई उदाहरण नहीं है कि यूरोप में शीत लहर के कारण कोई चार्टर उड़ान रद्द हुई हो। इन चार्टर उड़ानों के जरिए ब्रिटेन और रूस से हजारों की संख्या में पर्यटक गोवा पहुंचते हैं।

डिसूजा ने कहा, "यूरोप में शीत लहर के कारण गोवा आने वाली किसी भी उड़ान को अब तक रद्द नहीं किया गया है। कुछ उड़ानों में देरी हुई है, वह भी अधिकतम पांच घंटे की, लेकिन गोवा के लिए निर्धारित हर उड़ान यहां पहुंची है।"

डिसूजा ने कहा, "यूरोप से आने वाली चार्टर उड़ानों का न तो समय बदला है और न उन्हें रद्द ही किया गया है।"

राज्य के होटल मालिकों का कहना है कि जहां राज्य में पर्यटन की सफलता के लिए विदेशी पर्यटक महत्वपूर्ण हैं, वहीं गोवा की पर्यटन पार्टी में घरेलू पर्यटक भी उमड़ रहे हैं।

अरपोरा में स्थित रिसोर्ट रियो के बिक्री एवं विपणन महाप्रबंधक बेनेडिक्ट डिसूजा ने कहा, "इस वर्ष विदेशी पर्यटकों की आमद में थोड़ी कमी के कारण हमारे व्यवसाय में मामूली गिरावट आई है। लेकिन यहीं पर घरेलू पर्यटकों के आगमन में समान रूप से वृद्धि हुई है।"

उन्होंने कहा, "मैं नहीं समझता कि घरेलू पर्यटकों के आगमन के बाद हम पर बहुत ज्यादा असर पड़ेगा।"

तांगेरिन बुटीक होटल के प्रबंध निदेशक हरविंदर सिंह के अनुसार घरेलू पर्यटन फलफूल रहा है। सिंह ने कहा, "फिलहाल घरेलू बाजार फलफूल रहा है। घरेलू पर्यटक गोवा में उमड़ रहे हैं, खासतौर से नए साल के मौके पर। इसके कारण हमें व्यवसाय में कोई गिरावट नहीं महसूस हुई है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+