हिमाचल में स्थानीय निकाय चुनावों में मतदान जारी

राज्य में पहले चरण के तहत 11 जिलों में मतदान मंगलवार सुबह सात बजे शुरू हुआ।

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव शरब नेगी ने आईएएनएस को बताया, "राज्य में 1,091 पंचायत सीटों के लिए शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है। मतदान की प्रक्रिया शुरू होने में कहीं से देरी का समाचार नहीं है।"

उन्होंने कहा कि लाहौल और स्पीति जिले में लाहौल और पांगी सब-डिविजन तथा चांबा जिले में मतदान नहीं कराया जा रहा है। मतदान की प्रक्रिया तीन बजे समाप्त होगी और उसके बाद मतगणना शुरू की जाएगी।

नेगी ने बताया कि शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और होम गार्ड के जवानों को तैनात किया गया है।

नेगी ने कहा, "प्रधान, उप प्रधान के परिणामों की घोषणा मंगलवार देर रात को की जाएगी।" राज्य में जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों के लिए मतणना चार जनवरी को कराई जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+