मलेशिया में भारतीय समुदाय के लिए 3 समितियां गठित होंगी
प्रधानमंत्री कार्यालय में उप मंत्री, एस.के.देवमनी ने सोमवार को कहा कि इन समितियों के जरिए जिन क्षेत्रों पर ध्यान दिया जाएगा, उनमें भारतीय युवकों में अपराध, खुदरा व्यापार और लघु एवं मध्यम उद्यमों (एसएमई) को बढ़ावा देना जैसे क्षेत्र शामिल हैं।
देवमनी ने कहा कि भारतीय समुदाय का जीवनस्तर सुधारने और एसएमई में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए इन समितियों का गठन जरूरी था।
देवमनी ने कहा, "मैं भारतीय समुदाय के लिए विशेष समितियां गठित करने के लिए परफार्मेस मैनेजमेंट एंड डिलिवरी यूनिट (पेमान्दू) के साथ चर्चा में शामिल था। फिलहाल हम खुदरा पर खासतौर से काम कर रहे हैं।"
देवमनी ने कहा, "मैं पुलिस महानिरीक्षक तान श्री इस्माइल उमर के साथ भारतीय युवकों में अपराध पर एक अन्य समिति के लिए भी काम कर रहा हूं। हम उन क्षेत्रों की तलाश कर रहे हैं, जहां भारतीयों को मदद की जरूरत है।"
समाचार पत्र 'न्यू स्ट्रेट्स टाइम्स' ने देवामनी के हवाले से कहा है, "उसके बाद हम एसएमई पर ध्यान केंद्रित करेंगे और देखेंगे कि एसएमई से जुड़े भारतीयों को हम किस तरह और कितनी मदद मुहैया करा सकते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications