हैती में हैजा से अब तक 2,700 लोगों की मौत
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक जनसंख्या एवं जनस्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश भर में हैजा से 128,251 लोग प्रभावित हुए हैं, जिनमें से 68,764 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 66,874 लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पात से छुट्टी दे दी गई।
आंकड़ों के मुताबिक अक्टूबर से ही हैती के 10 प्रांतो में फैली इस संक्रामक बीमारी से सबसे अधिक आर्तिबोनिते प्रांत प्रभावित हुआ है, जहां 813 लोगों की मौत हो चुकी है।
अधिकारियों के मुताबिक आर्तिबोनिते प्रांत के बाद हैजा की वजह से सबसे अधिक नॉर्ड में 501 लोग मरे है। नॉर्ड-क्वेस्ट में 216, ग्रेंड्स एंसे में 149, नॉर्ड ईस्ट में 120, सूद ईस्ट में 100, सूद में 93 और निप्पेस में 44 लोगों की मौत हैजा की वजह से हुई है।
उल्लेखनीय है कि हैती में इसी वर्ष 12 जनवरी को आए विनाशकारी भूकम्प के बाद हैजा फैल गया था। भूकंप की वजह से लगभग 300,000 लोग मारे गए और लाखों लोग बेघर हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications