2800 कुचिपुड़ी कलाकारों ने बनाया विश्व रिकार्ड
एक अधिकारी ने बताया कि गाचीबोवली स्टेडियम में आयोजित एक शानदार समारोह में भारत सहित 16 देशों के कलाकारों ने हिस्सा लिया। कलाकारों ने अपने मनमोहक प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
समारोह में मौजूद गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स के अधिकारी ने आयोजकों को एक प्रमाणपत्र सौंपा।
इस समारोह का आयोजन कैलीफोर्निया स्थित सिलिकॉन आंध्रा और आंध्र प्रदेश सरकार ने संयुक्त रूप से किया।
इस मौके पर राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील, आंध्र प्रदेश के राज्यपाल ई.एस.एल. नरसिम्हा, मुख्यमंत्री एन. किरण कुमार रेड्डी, केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डी. पुरंदरेश्वरी के अलावा सैकड़ों की संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।
पाटील ने कहा, "इस नृत्य में हिस्सा लेने वाले सभी कलाकारों को मैं बधाई देती हूं। यह देश के लिए गर्व का क्षण है।"
उल्लेखनीय है कि इस सम्मेलन में 16 देशों के 4,000 से अधिक शिष्टमंडलों ने भाग लिया। इस समारोह का आयोजन युवा पीढ़ी में इस शानदार नृत्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications