मुम्बई सीमेंट संयंत्र में हादसा, 3 की मौत
मुम्बई, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। मुम्बई के एक सीमेंट संयंत्र में रविवार को 150 टन का सीमेंट मिक्सिंग टैंक एक टैंकर पर गिर गया। इस हादसे में टैंकर में आराम कर रहे तीन कर्मचारियों की कुचलकर मौत हो गई।
यह हादसा अंधेरी उपनगर स्थित सीमेंट मिक्सिंग संयंत्र में हुआ।
पुलिस निरीक्षक श्रीधर हंचाटे ने बताया, "सीमेंट मिक्सिंग टैंक सीधा खड़ा था, तभी अचनाक वह टैंकर पर गिर गया। टैंकर में तीन लोग सो रहे थे।"
उन्होंने कहा, "टैंकर का इस्तेमाल निर्माण स्थलों पर सीमेंट पहुंचाने के लिए किया जाता था। टैंक का वजन काफी ज्यादा होने के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और वह टैंकर पर जा गिरा। टैंकर में मौजूद तीनों कर्मचारियों की कुचलने से मौत हो गई।"
हंचाटे ने बताया कि इस हादसे में मरने वालों की पहचान ब्रिजेश यादव (32),दिनेश यादव (35) और महेश यादव (20) के रूप में की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications