तकनीकी खराबी से रॉकेट में विस्फोट की आशंका

बेंगलुरू, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय उपग्रह जीएसएलवी एफ06 के प्रक्षेपण में शनिवार को हुए विस्फोट की प्रारंभिक जांच में वैज्ञानिकों ने तकनीकी खराबी की आशंका जताई है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अधिकारियों ने आईएएनएस को बताया, "आंकड़ों का विश्लेषण करने वाले विशेषज्ञों का मानना है कि हार्डवेयर में खराबी अथवा उसमें कोई खामी आने से राकेट के प्रथम चरण के दौरान उसमें विस्फोट हो गया।"

अधिकारी ने बताया कि रॉकेट से सम्पर्क टूटने के बाद अभियान विफल हो गया। सम्पर्क टूटने पर 418 टन भार वाला रॉकेट नियंत्रण से बाहर हो गया। उसके नियंत्रण से बाहर जाने पर केंद्र उसे नष्ट करने के लिए बाध्य हुआ।

नाम उजागर न करने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया, "इस रॉकेट के प्रक्षेपण से सम्बंधित आंकड़े बताते हैं कि प्रक्षेपण के बाद रॉकेट से सम्पर्क टूट गया। जिस क्षण हमने देखा कि रॉकेट से सम्पर्क टूट रहा है, उसी क्षण इसके मलबे को समुद्र में गिराने के लिए हमने उसे नष्ट कर दिया।"

ज्ञात हो कि 'जियोसिंक्रोनस सेटेलाइट लांच वेहिकल' (जीएसएलवी) श्रृंखला के सातवे और 51 मीटर लंबे रॉकेट को दो से तीन टन भार वाले अत्याधुनिक संचार सेटेलाइट जीसेट -5पी को अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित करने के लिए शनिवार को प्रक्षेपित किया गया।

उड़ीसा के श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से इसे प्रक्षेपित किया गया, लेकिन प्रक्षेपण के एक मिनट के भीतर ही इसमें विस्फोट हो गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+