बेनजीर की हत्या पर संयुक्त राष्ट्र की जांच में खामी : जरदारी
सिंध प्रांत में भुट्टो के पुरखों के गांव नोडेरो में भुट्टो की तीसरी पुण्यतिथि पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने निष्पक्षता को ध्यान में रखते हुए हत्या की जांच संयुक्त राष्ट्र से कराने का फैसला लिया।
उन्होंने कहा कि लेकिन संयुक्त राष्ट्र की जांच रिपोर्ट में कुछ खामियां हैं। वे रिपोर्ट का अपने स्तर से दोबारा विश्लेषण करवाएंगे।
उन्होंने कहा कि वे किसी से बदला नहीं लेना चाहते हैं। प्रजातंत्र खुद एक बदला है। उन्होंने कहा कि उन्होंने परवेज मुशर्रफ को गद्दी छोड़कर विदेश जाने पर मजबूर कर दिया। उन्हें देश लौटने के लिए भीख मांगनी पड़ेगी।
भुट्टो की हत्या की जांच कर रहे तीन सदस्यीय एक दल ने अप्रैल में कहा था कि परवेज मुशर्रफ भुट्टो पर खतरा के बावजूद उन्हें सुरक्षा दे पाने में असफल रहे।
भुट्टो की 27 दिसंबर 2007 को रावलपिंडी में एक रैली कर लौटते समय हत्या कर दी गई थी।
उनकी हत्या के बाद उनके पति जरदारी ने उपाध्यक्ष का पद सम्भाला। उनकी पार्टी ने फरवरी 2008 में चुनाव लड़ा और केंद्र में गठबंधन सरकार बनाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications