आयुर्वेद के विकास के लिए निजी भागीदारी हो
सहाय ने यहां समेकित स्वास्थ्य चिकित्सा सम्मेलन 2010 में कहा कि आयुर्वेद के विकास के लिए जहां एक ओर संसाधनों के सही इस्तेमाल करने की जरूरत है, वहीं सरकार के साथ निजी क्षेत्र को भी सक्रिय भूमिका निभाना होगा।
रविवार को शुरू हुआ तीन दिवसीय आयोजन पूरी तरह से आयुर्वेद के विकास पर केंद्रित है।
सम्मेलन में दक्षेस देशों के प्रतिनिधियों और संरक्षण, प्राकृतिक दवा उद्योग, विपणन, शोध और विकास क्षेत्र के 300 प्रतिनिधि शामिल हैं।
सम्मेलन में सत्यानंद नाथ जना को जगदीश चंद्र की स्मृति में औषधीय पौधों को उगाने के लिए प्रेरणा पुरस्कार से नवाजा गया। वे पिछले 25 सालों से दुर्लभ किस्म के औषधीय पौधे उगाते रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications