जेट एयरवेज ने तस्करी मामले में जांच शुरू की
रविवार को दिल्ली-लंदन सेवा के चालक दल पर इस मामले में पकड़े जाने का आरोप है।
कम्पनी ने एक बयान में कहा कि संबंधित विभागों से मिली जानकारी के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।
एयरलाइन ने हालांकि यह नहीं कहा कि चालक दल के सदस्य इस आरोप में पकड़े गए या नहीं। उसने सिर्फ इतना कहा कि यदि उन्होंने नियमों का उल्लंघन किया होगा, तो उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
इस बीच कम्पनी के एक अधिकारी ने चालक दल के सदस्यों के ब्रिटेन में कस्टम अधिकारियों द्वारा पकड़े जाने की खबर की पुष्टि की और कहा कि उन्हें एक दिन में छोड़ दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications