चिदम्बरम के पत्र का करारा जवाब दूंगा : बुद्धदेव
कोलकाता, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने सोमवार को कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम के पत्र का वह करारा जवाब देंगे। चिदम्बरम ने पिछले दिनों बुद्धदेव को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अपने कार्यकर्ताओं को हथियार मुहैया करा रही है।
राज्य के उत्तर 24 परगना जिले के दमदम में एक रैली को सम्बोधित करते हुए बुद्धदेव ने कहा, "पिछले कुछ दिनों से एक पत्र को लेकर खासी चर्चा है। आज सुबह मुझे चिदम्बरम की चिट्ठी मिली। लेकिन तीन-चार दिन पहले ही यह पत्र मीडिया में प्रकाशित हो चुकी है।"
उन्होंने कहा, "कल मैं उसका जवाब दूंगा। वह भी करार जवाब दूंगा।"
ज्ञात हो कि बुद्धदेव को लिखे पत्र में चिदम्बरम ने कहा था, "यह गंभीर चिंता का विषय है कि राज्य में राजनीतिक कार्यकर्ताओं को हथियार दिया गया है।"
गृह मंत्री ने लिखा, "राज्य में जारी हिंसा खतरनाक तस्वीर प्रस्तुत करता है। इसे एक लोकतांत्रिक प्रणाली में जरा भी स्वीकार नहीं किया जा सकता।"
उन्होंने कहा, यदि ये कार्यकर्ता "राज्य में स्वयं कानून और व्यवस्था बनाए रखने के कत्र्तव्य को जारी रखते हैं, तो मुझे आश्चर्य होता है कि वहां सुरक्षा बलों की भूमिका क्या है। खासकर केंद्रीय सुरक्षा बलों की, जिन्हें राज्य सरकार के अनुरोध पर वहां तैनात किया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications