अनंत कुमार की पत्नी ने आरोपों को बकवास बताया
तेजस्विनी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "कांग्रेस इस प्रकार के बेबुनिया आरोप लगाकर देश की जनता को मूर्ख नहीं बना सकती।"
उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन और राष्ट्रमंडल खेलों से सम्बंधित घोटालों से जनता का ध्यान हटाने के लिए कांग्रेस भाजपा नेताओं को निशाने पर ले रही है।
तेजस्विनी ने कहा, "वह (अनंत) चूंकि 2जी स्पेक्ट्रम की जांच संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से कराने को लेकर प्रमुखता से आगे हैं, इसलिए कांग्रेस उन पर हमला कर रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications