किंगफिशर ने 5 घरेलू उड़ानें शुरू कीं
नई उड़ानें मुम्बई से जबलपुर, बेलगाम और इंदौर को जोड़ेंगी, जबकि अन्य दो उड़ानें जबलपुर, इंदौर और बेलगाम को जोड़ेंगी।
किंगफिशर एयरलाइंस लिमिटेड के वाणिज्यिक कार्यकारी उपाध्यक्ष मनोज चाको ने कहा कि इन उड़ानों के लिए टिकट की बिक्री आज यानी सोमवार से शुरू हो गई। बेलगाम के लिए उड़ान जहां 10 जनवरी, 2011 से शुरू होगी, वहीं मुम्बई से जबलपुर और इंदौर के लिए उड़ान सेवा 24 जनवरी, 2011 से शुरू होगी।
किंगफिशर अभी देश में 59 शहरों के लिए और विदेश में आठ शहरों के लिए उड़ानें संचालित करती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications