उप्र में एक-दो दिन में बारिश के आसार
लखनऊ, 27 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के लोगों को आने वाले दिनों में और ज्यादा ठंड और ठिठुरन का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले एक-दो दिन में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों खासकर पश्चिमी जिलों में बारिश हो सकती है। इससे न्यूनतम तापमान में और ज्यादा गिरावट होगी।
मौसम विभाग के निदेशक जे.पी.गुप्ता ने संवाददाताओं से कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते 29 दिसम्बर से राज्य में बारिश की दशाएं बन रही हैं। बारिश का दौर करीब एक सप्ताह तक जारी रहने का अनुमान है।
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य का सबसे ठंडा स्थान मेरठ रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सयस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम था। राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से एक डिग्री कम था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications