बिहार में बीएसएफ जवान की गोली मारकर हत्या
खगड़िया (बिहार), 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र में सोमवार को अज्ञात अपराधियों ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान की गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार दिल्ली में पदस्थापित बीएसएफ का जवान 28 वर्षीय प्रमोद सिंह सोमवार सुबह एक पुल के समीप ऑटो रिक्शा से उतरकर घर जाने को था, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात अपराधियों ने नजदीक से आकर उसे गोली मार दी। गोली लगने के बाद जवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
खगड़िया के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि घोघता गांव निवासी जवान की हत्या का कारण गांव में पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। प्रमोद दिल्ली में पदस्थापित था। वह छुट्टी में घर आया था।
उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications