प्रधानमंत्री कहीं भी जाए.. हमें जेपीसी ही चाहिए : भाजपा
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री ने सोमवार को पीएसी के अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी को पत्र लिखकर 2जी स्पेक्ट्रम मामले के सम्बंध में समिति के समक्ष उपस्थित होने की पेशकश की।
प्रधानमंत्री की इस पेशकश पर पार्टी की प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने संवाददाताओं से कहा, "प्रधानमंत्री कहीं भी जाए.. जब तक जेपीसी जांच नहीं होती तब तक इसका कोई मतलब नहीं होता है।"
उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री यदि साफ-सुथरे हैं तो वह जेपीसी से क्यों भाग रहे हैं। सरकार को जेपीसी की मांग स्वीकार कर लेनी चाहिए।"
भाजपा के इस रवैये की कांग्रेस ने आलोचना करने में भी देरी नहीं लगाई। पार्टी ने कहा है कि पीएसी के अध्यक्ष भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी हैं। ऐसे में भाजपा द्वारा जेपीसी मांग पर अड़े रहने का मतलब है कि उसे उनकी क्षमताओं पर विश्वास नहीं है।
कांग्रेस प्रवक्ता शकील अहमद ने कहा, "आज प्रधानमंत्री ने खुद कहा है कि वह पीएसी के समक्ष उपस्थित होने को तैयार हैं..भाजपा को यदि जोशी और पीएसी की क्षमताओं पर भरोसा नहीं है तो हम इसमें उसकी कुछ भी मदद नहीं कर सकते।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications