सपा का राज्य सम्मेलन 10 फरवरी से
सपा के प्रदेश प्रवक्ता ने सोमवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि गोरखपुर में होने वाला सातवां राज्य सम्मेलन 10 से 12 फरवरी तक चलेगा। सम्मेलन का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव करेंगे।
उन्होंने कहा कि सम्मेलन में 2012 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति पर चर्चा होगी। साथ ही सम्मेलन में पार्टी जनसमस्याओं और सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक संघर्ष शुरू करने का भी निर्णय लेगी।
उन्होंने बताया कि सपा के सभी सांसद, विधायक और राज्य संगठन के पदाधिकारी तथा सदस्य सम्मेलन में भाग लेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications