अब शिक्षा पर ध्यान देंगे मोदी

उन्होंने कहा कि 2000 में राज्य में नौ विश्वविद्यालय थे, आज इसकी संख्या बढ़कर 25 हो गई है।

मुख्यमंत्री भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद के स्वर्णजयंती समारोह में बोल रहे थे। समारोह को संस्थान के पूर्व छात्र और गुजरात सरकार ने मिलकर आयोजित किया था।

उन्होंने संस्थान को 50 साल पूरे करने के लिए बधाई दी और कहा कि यह संस्थान और गुजरात दोनों के लिए खुशी का अवसर है। संस्थान ने गुजरात को अंतर्राष्ट्रीय नक्शे पर ला दिया है।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में संस्थान के अधिकारी सरकार की विभिन्न विकास परियोजनाओं से जुड़े रहे हैं। यह संबंध आगे और विकसित होगा।

उद्योग और खनन विभाग के प्रमुख सचिव महेश्वर साहू ने कहा कि राज्य सरकार सरकारी अधिकारियों और आईआईएम-ए के अधिकारियों की एक समन्वय समिति बनाना चाहती है, जो विभिन्न क्षेत्रों खासकर तटवर्ती क्षेत्रों, बंदरगाहों, चिकित्सा, शहरी विकास, वित्त, पर्यटन और शिक्षा के विकास की रणनीति तैयार करेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+