इस्तानबुल के ग्रेंड बाजार की 550वीं वर्षगांठ
इस्तानबुल पर विजय के आठ साल बाद मेहमेद ने 1461 में ग्रेंड बाजार की स्थापना की थी। यह बाजार दुनिया के विशालतम बाजारों में से एक है।
इस बाजार में 58 गलियां और 1,200 से ज्यादा दुकानें हैं। यहां प्रतिदिन करीब ढ़ाई लाख से चार लाख आगंतुक पहुंचते हैं।
इस्तानबुल के गवर्नर हुसैन अवनि मुत्थु ने कहा कि 550 साल पहले मेहमेद ने इस्तानबुल को दुनिया का व्यापार केंद्र बनाने के लिए चुना था और इस शहर को वह सब कुछ उपलब्ध कराया था जो कि इसकी संस्कृति को सुरक्षित बनाने के लिए जरूरी था।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक उन्होंने कहा, "ग्रेंड बाजार ने अपने ऐतिहासिक कार्य को जारी रखा है और दुनियाभर के लोगों को आकर्षित किया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications