नई दवा से 6 महीने में घट सकेगी वजन
सालों से अपना मोटापा कम करने की कोशिश करने वाले स्त्री-पुरुष इस दवा के जरिए अपना वजन करीब 9.5 किलोग्राम तक घटा सकते हैं।
समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक लिरेग्ल्यूटाइड नाम की यह दवा रक्तचाप कम करने, शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ाने और मधुमेह से बचाव में भी मददगार होगी।
मधुमेह के इलाज में पहले से ही लिरेग्ल्यूटाइड का इस्तेमाल हो रहा है। डेनमार्क की कम्पनी नोवो नॉरडिस्क मोटापाग्रस्त 5,000 स्त्री-पुरुषों पर इसके प्रभाव का अध्ययन कर रही है।
कम्पनी का कहना है कि यह अध्ययन 2013 तक पूरा हो जाएगा। यदि अध्ययन के परिणाम सकारात्मक रहते हैं तो तीन साल में अधिक वजन वाले लोगों को यह दवा दी जा सकेगी।
वैसे शोधकर्ता मोटापाग्रस्त 550 स्त्री-पुरुषों पर पहले ही इसके प्रभाव का अध्ययन कर चुके हैं। परिणाम बताते हैं कि जिन लोगों ने लिरेग्ल्यूटाइड दवा ली छह महीने बाद उनके वजन में करीब 9.5 किलोग्राम की कमी देखी गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications