सड़क हादसे में त्रिपुरा की 4 महिला पर्यटकों की मौत
दुर्घटना शहर के कोसी थाना क्षेत्र में आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर उस समय हुई जब सड़क किनारे खड़ी पर्यटकों की बस को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।
कोसी थाना प्रभारी अरुण कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि हादसे के वक्त बस सड़क किनारे एक ढाबे के पास खड़ी थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चार महिलाओं की मौके पर मौत हो गई।
कुमार ने कहा कि सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां चार की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक सभी पर्यटक त्रिपुरा के रहने वाले थे और आगरा घूमकर एक निजी बस से दिल्ली जा रहा थे। घटना के बाद बस का चालक मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications