चीनी अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों में झड़प
'लांजियन रोड एंड ब्रिज कम्पनी' गुड़गांव से रेवाड़ी जिले के जयसिंह खेड़ा गांव तक छह लेन वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-8 के निर्माण कार्य से जुड़ी हुई है। कम्पनी ने आसपास के गांवों से 200 से अधिक श्रमिकों और सुरक्षाकर्मियों को काम पर लिया हुआ है।
जांच अधिकारी, अमी लाल ने बताया, "श्रमिकों और सुरक्षाकर्मियों का कहना है कि उन्हें तीन महीने से कोई वेतन नहीं मिला है। अपना विरोध जताने के लिए छह सुरक्षाकर्मियों ने रविवार को खिजुरी गांव में चीनी कार्यकारियों को उनके कार्यालय में घुसने से रोक दिया।"
जांच अधिकारी ने बताया, "इसके बाद अधिकारियों और सुरक्षा रक्षकों के बीच गरमागर्म बहस शुरू हो गई। उसके बाद उनके बीच हाथापाई होने लगी। चीनी अधिकारियों ने दो रक्षकों की बुरी तरह पिटाई कर दी, क्योंकि उस समय उनकी संख्या अधिक थी। हमने तत्काल घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया।"
कम्पनी ने घोषणा की है कि वह सोमवार शाम तक बकाया वेतन का भुगतान कर देगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications