बोलीविया 2011 में ऊर्जा क्षेत्र में 1.73 अरब डॉलर का निवेश करेगा
सरकारी क्षेत्र की तेल कम्पनी वाईपीएफबी के प्रमुख कार्लोस विलेगास ने कहा, "लम्बे समय के बाद इस क्षेत्र में निवेश रिकॉर्ड स्तर पर पुहंचेगा। इससे उत्पादन में काफी वृद्धि होगी।"
निवेश बढ़ने से वाईपीएफबी समझौते के अनुरूप ब्राजील को प्रतिदिन 3.15 करोड़ घन मीटर गैस और अर्जेटीना को 70 लाख घन मीटर ईंधन उपलब्ध कराने में सक्षम हो जाएगी।
बोलीविया में प्राकृतिक गैस की घरेलू मांग 85 लाख घन मीटर प्रतिदिन है।
विलेगास ने कहा, "अगले साल किए जाने वाले निवेश से बढ़ती मांग को पूरा किया जा सकेगा।"
विलेगास ने कहा कि हमारा लक्ष्य अगले कुछ साल में गैस का उत्पादन बढ़ाकर 7.1 करोड़ घन मीटर प्रतिदिन करना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications