अब कम्प्यूटर पर करें टाइटेनिक सम्बंधी अन्वेषण
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अब एक नई वेबसाइट 'डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू एक्सपीडिशन टाइटेनिक डॉट कॉम' के जरिए लोग खुद समुद्र तल से 3,280 मीटर की गहराई पर पड़े जहाज के मलबे को देख सकेंगे। इस वेबसाइट पर जहाज की जानकारी और इतिहास के साथ जिस स्थान पर इसका मलबा पड़ा है, वहां की तस्वीरें और वीडियो भी उपलब्ध है।
वेबसाइट पर उन जहाजों के बारे में भी जानकारी दी गई है जो टाइटेनिक की तलाश में समुद्र में गोता लगाने उतरे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications