दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ने युद्धाभ्यास को जायज ठहराया (लीड-1)
बीते 23 नवम्बर को योनप्यांग द्वीप पर उत्तर कोरिया द्वारा की गई गोलाबारी के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव पैदा हो गया है। इस गोलाबारी में चार दक्षिण कोरियाई नागरिकों की मौत हो गई थी। गोलाबारी के जवाब में द्वीप के समीप दक्षिण कोरिया ने युद्धाभ्यास शुरू किया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक राष्ट्रपति बाक ने कहा, "हम यह मानते हैं कि युद्ध को तभी रोका जा सकता है और शांति भी तभी स्थापित हो सकती है जब दूसरी ओर से की जा रही उकसाने वाली कार्रवाई का मजबूती से जवाब दिया जाए।"
बाक ने कहा, "युद्ध का भय कभी भी युद्ध को रोकने में सहायक नहीं होता है।" बाक ने अपनी सेना को किसी भी कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार रहने को कहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications