कोहरे के कारण रेल और हवाई यातायात प्रभावित (लीड-1)
इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के अधिकारियों के मुताबिक कम दृश्यता के कारण कम से कम 10 उड़ानों को रद्द करना पड़ा जबकि 20 में देरी और 23 के मार्ग में परिवर्तन किया गया। राजधानी के कई इलाकों में दृश्यता केवल 20 मीटर थी।
उधर, रेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कोहरे के कारण दिल्ली से चलने वाली पांच रेलगाड़ियों के समय में बदलाव किया गया है जबकि 55 गाड़ियां देरी से चल रही हैं। भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस, अमृतसर शताब्दी एक्सप्रेस, सीमांचल एक्सप्रेस और ताज एक्सप्रेस के समय में बदलाव किया गया है।
दिल्ली में विभिन्न इलाकों पीतमपुरा, अक्षरधाम, करोल बाग, राजघाट और अन्य इलाकों में दृश्यता कम होने की वजह से वाहनों की लम्बी कतार लग गई। रानी बाग, एम्स, सफदरजंग, आईटीओ और अन्य इलाकों में भी कोहरे की वजह से यातायात प्रभावित हुआ है। दिल्ली के अलावा नोएडा में भी दृश्यता केवल 50 मीटर तक रही।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications