दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने युद्धाभ्यास का बचाव किया
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक राष्ट्रपति बाक ने कहा, "हम यह मानते हैं कि युद्ध को तभी रोका जा सकता है और शांति भी तभी स्थापित हो सकती है जब दूसरी ओर से की जा रही उकसाने वाली कार्रवाई का मजबूती से जवाब दिया जाए।"
बाक ने कहा, "युद्ध का भय कभी भी युद्ध को रोकने में सहायक नहीं होता है।" बाक ने अपनी सेना को किसी भी कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार रहने को कहा है।
उल्लेखनीय है कि उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच तनाव उस समय बढ़ गया था जब उत्तर कोरिया ने बीते 23 नवम्बर को योनप्यांग द्वीप पर गोलीबारी की थी। उत्तर कोरिया की इस गोलाबारी के बाद सियोल ने युद्धाभ्यास शुरू किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications